फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट बैंक की कनेक्टिविटी फेल, लोग परेशान

Sat, 28 Nov 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
कनेक्टिविटी फेल होने से बैंकों में लेनदेन करने वाले उपभोक्ता परेशान रहे। जिले की ज्यादातर बैंकों में यही हाल रहा। इससे लेनदेन प्रभावित हुआ है। रेलवे रोड और मऊदरवाजा स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखाओं में कनेक्टिविटी फेल होने से ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



कनेक्टिविटी न आने से एक करोड़ का लेनदेन प्रभावित होने की आशंका जताई गई। दोपहर 2.30 बजे कनेक्टिविटी आने के बाद लेनदेन कार्य शुरू हो सका।


शुक्रवार को रेलवे रोड और मऊदरवाजा स्थित स्टेट बैंक शाखाओं की कनेक्टिविटी फेल हो गई। कनेक्टिविटी फेल होने से दोनों शाखाओं में लेनदेन का कार्य प्रभावित हो गया। बैंक आने वाले ग्राहक काफी देर तक कनेक्टिविटी आने का इंतजार करते रहे। दोपहर 12 बजे के बाद तक कनेक्टिविटी न आने के चलते ग्राहक निराश होकर लौट गए।


स्टेट बैंक रेलवे रोड के बाहर बैंककर्मियों ने कनेक्टिविटी फेल होने का बोर्ड लगवाया। कनेक्टिविटी न आने से ग्राहकों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। दोपहर करीब 2.30 बजे कनेक्टिविटी आई। इसके बाद  लेनदेन का कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन


 
स्टेट बैंक के कर्मचारी पीके रस्तोगी ने बताया कि रेलवे रोड और मऊदरवाजा शाखाओं की कनेक्टिविटी फेल हो गई थी। दोपहर 2.30 बजे कनेक्टिविटी आई। इसके बाद कामकाज शुरू हो सका। कनेक्टिविटी फेल होने से करीब एक करोड़ का लेन-देन कार्य प्रभावित हुआ होगा।


वहीं पंजाब नेशनल बैंक और विजया बैंक में कुछ देर के लिए कनेक्टिविटी फेल रही। विजया बैंक के प्रबंधक जयवर्द्धन ने बताया कि सुबह कुछ देर के लिए कनेक्टिविटी गई थी, जो कुछ देर बाद आ गई। इसके चलते कामकाज में कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें