फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 29 करोड़ 33 लाख 80 हजार के बजट पर लगी मुहर

Thu, 15 Jun 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। नगरपालिका परिषद बोर्ड की पहली बैठक मंगलवार को हुई। इसमें 23 सभासद शामिल हुए। बैठक में 29 करोड़ 33 लाख 80 हजार रुपये के बजट को 18 सभासदों ने मंजूरी दे दी। इसमें नगर की साफ सफाई, पेयजल व्यबस्था दुरस्त रखना, जल निकासी, सॉलिड वेस्ट, सुलभ शौचालय, प्रकाश व्यवस्था आदि शामिल रहे। 5 सभासदों ने विरोध किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष डॉ शरद कुमार ने सभी से विकास के लिए एकजुट होकर काम करने का आवाहन किया। बैठक के बाद 18 सभसादों के हस्ताक्षर युक्त एक पत्र जारी किया गया। इसमें कहा गया कई प्रस्तावों पर उनकी सहमति नहीं बनी है।इस मामले में ईओ डीडी सिंह ने बताया कि बैठक में 23 सभासद शामिल हुए। सभी 18 बिंदुओं पर चर्चा हुई और सभी की सहमति से बजट पास हुआ है। बाद में कोई पत्र जारी करने का कोई मतलब नहीं है। 3 बिंदुओं पर सहमति नहीं बनी हैं। इसमें अध्यक्ष को वित्तीय अधिकार देने पर अगली बैठक में विचार करना, प्लाटिंग पर कर लेने सम्बंधी, घर घर कूड़ा कलेक्शन पर शुल्क वसूली, ये सभी बिंदु मिनट बुक में शामिल किए गए हैं। सभासद रामप्रकाश झगडू यादव, शाहिद, पूजा शुक्ला, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें