फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम में बंद रहेगी जिम, नहीं होगा कोई टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस ने स्टेडियम में होने वाली प्रतियोगिताओं और व्यायामशाला (जिम) पर ग्रहण लगा दिया है। खेल निदेशालय ने स्टेडियम में किसी प्रकार का टूर्नामेंट न कराने और जिम बंद रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

इससे 18 मार्च से शुरू होने वाला अंतरजनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट फिर से टल गया है। अब खेल निदेशालय से आदेश आने के बाद ही टूर्नामेंट स्टेडियम में हो सकेगा।
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने को प्रदेश सरकार हर तरह की सतर्कता बरत रही है। स्टेडियम में होने वाली प्रतियोगिताओं में कई जिलों के खिलाड़ी शामिल होते हैं।
विज्ञापन

इससे कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने की आशंका रहती है। स्टेडियम में संचालित व्यायामशाला में भी कई लोग आते हैं, इससे वहां भी कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने का डर रहता है।
इन सभी को देखते हुए खेल निदेशालय ने स्टेडियम में होने वाली प्रतियोगिताएं रोकने और जिम बंद रखने का आदेश दिया है।
इससे 18 मार्च से फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में होने वाले अंतरजनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट अब नहीं हो पाएगा। टूर्नामेंट आयोजन समिति के सदस्य प्रबल पाठक ने बताया कि कोरोना के कारण खेल निदेशालय ने स्टेडियम में टूर्नामेंट करवाने पर रोक लगाने संबंधी आदेश दिया है।
इस कारण अब अंतरजनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट रोक हटने के बाद कराया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह पटेल ने बताया कि खेल निदेशालय का आदेश उनको मिल गया है।
विज्ञापन

स्टेडियम में जो व्यायामशाला (जिम) है, उसको बंद करा दिया गया है। अब कोई टूर्नामेंट भी स्टेडियम में नहीं कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें