फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महेंद्र कटियार ने दिया विवादित बयान, बोले, युवाओं को नाथूराम गोडसे के विचारों को अपनाने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। आवास विकास कालोनी स्थित भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम हुआ। इससे भाजपा नेता महेंद्र कटियार ने विवादित बयान दिया। कहा कि युवाओं को नाथूराम गोडसे के विचारों को अपनाने की जरूरत है। हालांकि सांसद ने इस बयान को उनके निजी विचार बताए।

भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान सपा व बसपा में कई वर्षों तक सक्रिय रहने के बाद निकाय चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हुए महेंद्र कटियार ने विवादित बयान दिया है। सांसद व जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि युवाओं को पं. दीनदयाल उपाध्याय व नाथूराम गोडसे के विचारों को अपनाने की जरूरत है। उनके इस बयान की खासी चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सवाल करने पर सांसद मुकेश राजपूत ने कहा भाजपा महात्मा गांधी की विचारधारा वाली पार्टी है। महेंद्र कटियार द्वारा दिये गए बयान उनकी निजी विचाराधारा या राय हो सकती है। इसका पार्टी की विचारधारा से कोई संबंध नहीं है। विदित है कि महेंद्र कटियार के शीतगृह के ध्वस्तीकरण के आदेश हो चुके हैं। प्रशासन की सख्ती से बचने के लिए उन्होंने भाजपा का दामन थामा, यह माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें