फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिखलाई रेजीमेंट सेंटर में हुई स्पोर्टसमैन की भर्ती

Sat, 21 Nov 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिखलाई रेजीमेंट सेंटर में चल रही रिलेशनशिप भर्ती के अंतिम दिन स्पोर्टसमैन के लिए युवाओं ने जोर लगाया। वहीं, ट्रेडसमैन के रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थियों की कार्य दक्षता परीक्षा हुई।
विज्ञापन


सिखलाई रेजीमेंट सेंटर के रमन स्टेडियम में शुक्रवार को स्पोर्टसमैन के लिए भर्ती का आयोजन किया गया। शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच के बाद अभ्यर्थियों ने दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। दौड़ प्रतियोगिता में टाइमिंग निकलने के लिए युवाओं ने ट्रैक पर जोर लगाया। दौड़ में सफल युवकों का शारीरिक परीक्षण हुआ।

बैलेंसिंग, जीग-जैग, गड्ढा कूद, बीम आदि परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद युवकों को अगले दौर की प्रतियोगिता के लिए सफल घोषित किया। वहीं, गुरुवार को सैनिक ट्रेडसमैन भर्ती में सफल युवकों की कार्य दक्षता परीक्षा हुई। युवकों से दाल, मसाले, सब्जी व पाक कला की जानकारी की गई।
विज्ञापन


सफल युवकों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पात्र घोषित किया गया। रेजीमेंट के एडज्यूटेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अनिल सरोत्रा ने बताया कि स्पोर्टसमैन भर्ती के लिए 56 युवकों ने प्रतिभाग किया था। इसमें 13 को सफल घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें