फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगी ऑल इंडिया पुरुष आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता

विज्ञापन
स्टेडियम फतेहगढ़ में पत्रकार वार्ता करते फर्रुखाबाद हॉकी प्रतियोगिता समिति अध्यक्ष व अन्य पदा? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मेजर एसडी सिंह मेमोरियल ऑल इंडिया पुरुष आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता मंगलवार से फतेहगढ़ स्थित स्व.ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में शुरू हो रही है। इसका शुभारंभ सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव अनीता भटनागर जैन करेंगी। इसमें 17 टीमें प्रतिभाग करेंगी। विजेता टीम को ट्रॉफी और एक लाख रुपये व उपविजेता टीम को ट्राफी व 36 हजार रुपये पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में फर्रुखाबाद हॉकी प्रतियोगिता समिति अध्यक्ष बलराम सिंह यादव ने पत्रकार वार्ता में कहा कि वह चार साल से राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता करा रहे हैं। ऑल इंडिया पुरुष आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता पहली बार कराई जा रही है। इसमें बंगलूरू, पंजाब, हिमाचल, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, नासिक (महाराष्ट्र), झांसी, बनारस, बहराइच, बिजनौर, इटावा, लखनऊ, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर और फतेहगढ़ की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
यह प्रतियोगिता चार फरवरी से शुरू हो कर 9 फरवरी तक चलेगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव अनीता भटनागर जैन इनका शुभारंभ करेंगी और डीएम मानवेंद्र सिंह भी रहेंगे। जो टीम विजयी होगी, उसे एक लाख रुपये व ट्राफी दी जाएगी। उप विजेता टीम को 36 हजार रुपये व ट्राफी दी जाएगी। बेस्ट प्लेयर को 21 हजार रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। इस दौरान मुजीबउल्ला खां, राजीव यादव, मुजीब अंसारी, सैय्यद रिजवान अली, शिव कुमार सेटू, मोहम्मद अनवर, हलीम कुरैसी, अरशद अहमद खां, अफजल अहमद खां, संजय यादव, मोहम्मद अनवर, राजीव बाजपेई समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंडिया टीम के कैप्टन के गुरु भी आएंगे
फर्रुखाबाद अध्यक्ष बलराम सिंह यादव ने बताया कि हॉकी इंडिया टीम के कैप्टन जफर इकबाल हैं। उनके गुरु मोहम्मद फैजाद भी इस प्रतियोगिता में शामिल होने आएंगे। मेजर ध्यानचंद भी फतेहगढ़ स्टेडियम में हॉकी खेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें