फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में हुए छह मैच

विज्ञापन
वालीबाल खेलते खिलाड़ी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। गांव नगला दोयम में चल रहे राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में बुधवार को छह मैच हुए। पूर्व सांसद मुन्नूबाबू ने विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के साथ खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका परिचय किया।
विज्ञापन

भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह गांव नगला दोयल में राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता करा रहे है। इसमें बुधवार को पहला मैच स्पोर्ट हास्टल अयोध्या और यूपी पुलिस गाजियाबाद के मध्य हुआ। इसमें अयोध्या की टीम ने मैच जीत लिया। दूसरे मैच में सीमा सशक्त बल लखनऊ की टीम का जाट रेजीमेंट बरेली टीम से मुकाबला हुआ। इसमें लखनऊ की टीम ने मैच जीत लिया। तीसरा मैच रेलवे गोरखपुर टीम और यूपी पुलिस गाजियाबाद के मध्य हुआ। इसमें यूपी पुलिस गाजियाबाद को शिकस्त खानी पड़ी और रेलवे गोरखपुर की टीम विजयी हुई।
चौथा मैच स्पोर्ट कालेज गोरखपुर व स्पोर्ट हास्टल प्रयागराज के मध्य हुआ। गोरखपुर की टीम ने मैच जीत लिया। इसके बाद मुजफ्फरनगर की टीम और सीमा सशक्त बल लखनऊ की टीम के मध्य मुकाबला हुआ। इसमें मुजफ्फरनगर की टीम विजय रही। आखिरी मैच रेलवे गोरखपुर और स्पोर्ट कालेज गोरखपुर के मध्य हुआ। इसमें रेलवे गोरखपुर टीम विजयी हुई। पूर्व सांसद मुन्नू बाबू ने मैदान में पहुंच कर खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनसे परिचय किया। इस दौरान बृजेंद्र सिंह राठौर, सौरभ चौहान, शिव मोहन सिंह गौर, श्यामू प्रधान, प्रदीप सिंह राठौर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें