फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चैंपियन बने विद्यार्थी पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को सीपी स्कूल में हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई माध्यमिक स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में पीयूष भारती, अभिषेक कुमार, फूलमती, मनोज कुमार, श्रेया, अखिलेश, सपना व अनम चैंपियन बने।
विज्ञापन

कनिष्ठ बालक वर्ग 3 किलोमीटर दौड़ में रजत, वरिष्ठ वर्ग लंबी कूद में दीपा, वरिष्ठ बालक वर्ग के भाला फेंक में बादल राजपूत, वरिष्ठ बालक 200 मीटर दौड़ में विवेक, वरिष्ठ बालक पांच किलोमीटर दौड़ में मनोज यादव, बालिका दौड़ 5 किलोमीटर में दीक्षा ने प्रथम स्थान पाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीओ अवनीश कुमार ने विजेता छात्र छात्राओं को मेडल पहनकर व प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी निपुण होना सफलता की निशानी है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंधक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि छात्र छात्राएं मन से पढ़ें और हर क्षेत्र में सफलता हासिल करने की कोशिश करें। प्रधानाचार्य हिंदी मीडियम योगेश तिवारी, इंग्लिश के प्रधानाचार्य आरके बाजपेयी, डॉ. मनोज तिवारी, किरण कटियार, श्रद्धा शर्मा, सर्वेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें