माध्यमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी कला के जौहर दिखाए। दौड़ प्रतियोगिताओं में शिवम, गौरव, हारून, अंशुल, शिवम, विशाल, लक्ष्मी, मांडवी, अक्षरा, रूबी ने बाजी मारी। तवा फेंक में ज्योति, रोहित, अभय, एकता, रितिक और गोला फेेंक में अभय, पुनीत, मनीश, महालक्ष्मी, श्वेता और वीना ने प्रतिस्पर्धाएं जीतीं।
सीपी विद्या निकेतन इंटर कालेज के मैदान में चल रही तीन दिवसीय जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने जीत के लिए जोर मारा।
3000 मीटर वॉक रेस के वरिष्ठ बालिका वर्ग में फतेहगढ़ जोन की नैंसी शुक्ला, आशा, अर्चना व शालिनी, वरिष्ठ बालक पांच हजार वॅाकरेस में आकाश पांडेय, साजिम, मंजेश, बालक जूनियर 1500 मीटर दौड़ में गौरव कुमार, श्याम सिंह, जय कुमार ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
तवा फेंक में पुनीत शर्मा, अतुल प्रेमनारायण, रजनेश, वरिष्ठ बालक गोला फेंक में अभय, अमन बाबू, उदित, उप कनिष्ठ बालक वर्ग के गोला फेंक में मनीष सिंह, सुरजीत राजपूत, रितिक 100 मीटर बालक उप कनिष्ठ में शिवम, 100 मीटर वरिष्ठ बालक में शिवम सिंह, मोहित, साजिम, 100 मीटर बालक कनिष्ठ में हारून, अमन, पुनीत शर्मा ने प्रदर्शन किया।
लंबी कूद में इमरान, शिवमोहन, राजकुमार, गोला फेंक वरिष्ठ बालिका वर्ग में अभय प्रताप, सौरभ कुमार, अमनबाबू, 800 मीटर बालक वरिष्ठ में योगेश यादव, पंकज यादव, शिवम राजपूत, तवा फेंक बालिका उपकनिष्ठ में एकता, सिंदूरी, वीना, तवा फेंक बालिका जूनियर में ज्योति, सुषमा, प्रियंका ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान विद्यायल के प्रधानाचार्य योगेश तिवारी, ओमपाल सिंह रघुवंशी, प्रमोद चंद्र गंगवार, प्रभात कुमार यादव, मनोज कुमार, सैयद आरिफ जमाल सिंह, मनोज तिवारी, राम निवास अग्निहोत्री, रामतीर्थ अग्निहोत्री राजेंद्र शर्मा, अनुसुइया दीक्षित आदि मौजूद रहे।