फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: केंद्र पर पांच-छह रात बिताया फिर भी नहीं तौला धान व बाजरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। मंडी समिति स्थित धान और बाजरा क्रय केंद्र पर धीमी गति से खरीद के कारण किसान परेशान हैं। तौल के इंतजार में किसानों को कई-कई दिन मंडी में गुजारने पड़ रहे हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में लदी उपज की रखवाली करने के साथ ही उन्हें तौल के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे रबी की फसल की बोआई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


धान की खरीद एक नवंबर और बाजरा की खरीद एक अक्तूबर से शुरू हुई थी। दोनों फसलों की खरीद की रफ्तार बेहद धीमी है। क्रय केंद्र पर कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी हैं और किसान तौल होने का इंतजार कर रहे हैं। धान खरीद के लिए 15 हजार क्विंटल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, लेकिन 18 दिन में महज एक हजार क्विंटल धान की खरीद हो सकी है। वहीं, 48 दिन में बाजरा की खरीद का आंकड़ा भी केवल 800 क्विंटल तक पहुंच सका है।

गांव गढ़िया जगन्नाथ निवासी विशंभर दयाल ने बताया कि वह पांच-छह दिन से बाजरा लेकर केंद्र पर खड़े हैं, लेकिन अभी तक तौल नहीं हुई है। आरोप लगाया कि केंद्र पर किसानों से सीधे खरीद करने के बजाय दलालों के माध्यम से खरीद की जा रही है। तौल के इंतजार में गेहूं की बोआई भी पिछड़ रही है।
विज्ञापन


पीयूष चौहान ने आरोप लगाया कि उनसे 200 रुपये प्रति क्विंटल की मांग की जा रही है। कई दिनों से तौल के इंतजार में खड़े हैं। कभी बारदाना खत्म होने तो कभी कोई अन्य बहाना बनाकर तौल टाल दी जाती है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदी उपज की रखवाली करनी पड़ रही है। फसल बिकने के बाद मिलने वाले रुपये से खाद और बीज खरीदने हैं।

एमआई विनोद कुमार श्रीवास्तव ने किसानों से रुपये मांगने के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान से रुपये की मांग नहीं की गई है। सभी किसानों की उपज की जल्द तौल कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें