फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पुल की रेलिंग तोड़कर रामगंगा में जा गिरा तेज रफ्तार डंपर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार डंपर पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ रामगंगा में जा गिरा। चालक और सहायक ने पानी में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने बमुश्किल दोनों को बचाया। एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत खतरे से बाहर है। चालक ने बताया कि ट्रक को बचाने के प्रयास में दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन

इटावा से शाहजहांपुर जा रहा एक तेज रफ्तार डंपर बुधवार दोपहर में रामगंगा के पुल पर रेलिंग तोड़ता हुआ गहरे पानी में जा गिरा। ट्रक चला रहे चालक थाना क्षेत्र के गांव उजरामऊ निवासी धीरेंद्र और सहायक शाहजहांपुर के रौजा थाने के गांव हथौड़ा निवासी सत्यम श्रीवास्तव ने रामगंगा के गहरे पानी में छलांग लगा दी। दोनों डंपर वाले स्थान से काफी दूर गहरे पानी में जा गिरे।
आसपास के लोगों ने दुर्घटना होते देख पानी में छलांग लगाकर दोनों को बाहर निकाला। पुलिस की मदद से एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर दोनों को लोहिया अस्पताल लाया गया। चालक ने बताया कि सामने से तेज रफ्तार एक ट्रक अचानक आ गया था। लिहाजा उसे बचाने के प्रयास में डंपर अनियंत्रित होकर रामगंगा में जा गिरा। डंपर का अधिकांश हिस्सा पानी में समा गया है। डंपर मालिक को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें