फर्रुखाबाद। नवागंतुक पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्ण ने शनिवार को चार्ज लेते ही दो एसओ के कार्यक्षेत्र बदल दिए। उन्होंने पुलिस लाइन में वार्ता के दौरान कहा कि तत्कालीन एसपी के लाइन हाजिर किए गए सिपाहियों का आदेश बदला नहीं जाएगा। प्रधानी चुनाव निष्पक्ष कराना प्राथमिकता में बताया।
शनिवार की दोपहर नवागंतुक एसपी राजेश कृष्ण ने चार्ज लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि प्रधानी के चुनाव निष्पक्ष कराए जाएंगे। चुनाव में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खनन माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। जनता का उत्पीड़न नहीं होने देंगे।
उधर, एसपी ने राजेपुर एसओ नरेंद्र गौतम को कंपिल एसओ बनाया है। कंपिल एसओ मुनीश यादव को राजेपुर एसओ का चार्ज दिया गया। सूत्रों की मानें तो इन दोनों के तबादला में राजनैतिक हस्तक्षेप बताया जा रहा है।