संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी ने सैनिक प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। इसमें केके यादव को जिलाध्यक्ष और अमित कुमार को महासचिव बनाया गया। छह उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। नई कार्यकारिणी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने बुधवार को सैनिक प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। इसमें केके यादव जिलाध्यक्ष, अमित को महासचिव और अशोक कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बहादुर सिंह जाटव, सर्वेश यादव, सुशील कुमार, सर्वेश कुमार, ब्रजेश कुमार, कश्मीर सिंह को उपाध्यक्ष और 15 जिला सचिव बनाए गए। इसके अलावा अशोक यादव अमृतपुर, रामपाल कायमगंज, यशवीर सिंह विश्नोई सदर और हरमोहन सिंह को भोजपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बनाया गया।
अशोक कुमार को कंपिल, आलोक यादव कायमगंज, योगेंद्र पाल शमसाबाद, बलवीर सिंह फर्रुखाबाद, बिजेंद्र पाल कमालगंज, विमल सिंह यादव नवाबगंज, जगवेंद्र सिंह मोहम्मदाबाद, सुनील वाल्मीकि खिमसेपुर व राजेंद्र सिंह को संकिसा नगर अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा संरक्षक कमेटी में प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष बेचेलाल यादव, छोटे सिंह यादव, रामविलास यादव, रामाधार यादव, दशरथ सिंह व रघुवीर सिंह को शामिल किया गया है।