अमृतपुर। समाजवादी पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भावपुर चौरासी में पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें गंगापार क्षेत्र की बाढ़ समस्या प्रमुखता से उठाई गई। सपा नेताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए स्थायी समाधान की मांग की।
यह चौपाल सपा के निवर्तमान प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा के नेतृत्व में लगी। बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के सुरेश पाल और तिर्वा विधानसभा क्षेत्र के अनिल पाल ने पाल समाज को समाजवादी पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। मनोज मिश्रा ने वादा किया कि वर्ष 2027 में सपा की सरकार बनने पर बांध निर्माण के लिए पैरवी की जाएगी। कार्यक्रम में आलू किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिए जाने की बात भी कही गई। पूर्व प्रधान कृष्ण सक्सेना, नरेश चंद्रपाल, प्रेमचंद यादव, रवि पाल, गजराज पाल, नेक रामपाल, तुलसीराम, राजबहादुर सिंह और वीरेंद्र पाल इसमें शामिल हुए।