फर्रुखाबाद। सपा जिला महासचिव मंदीप यादव ने जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी के निर्देश और चयन समिति की सहमति पर कायमगंज पंचम से प्रत्याशी नीलेश यादव से समर्थन वापस ले लिया है। उनके स्थान पर संदेश राजपूत को समर्थन दे दिया है। मंदीप ने कहा कि नीलेश के भाई कंपिल के चेयरमैन उदयपाल यादव ने जिलाध्यक्ष पर गलत आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने वक्तव्य से समाजवादी वातावरण को बिगाड़ने का प्रयास भी किया है।(संवाद)