फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गैंगस्टर के मुकदमे में सपा नेता जग्गू की जमानत मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गैंगस्टर के मुकदमे में सपा नेता जग्गू यादव की जमानत कोर्ट ने मंजूर कर ली है। सपा नेता 40 दिन से जिला जेल में बंद है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाल हरिश्याम सिंह ने लोको कालोनी निवासी सपा नेता देवेंद्र सिंह यादव उर्फ जग्गू व उनके बड़े भाई योगेंद्र सिंह यादव उर्फ चन्नू के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि गैंग लीडर जग्गू की अगुवाई में दोनों भाई लोगों को बंधक बनाकर मारपीट कर धन उगाही करते थे। उनके खिलाफ भय के कारण कोई व्यक्ति गवाही देने को तैयार नहीं होता था। मुकदमे की विवेचना कर रहे मऊदरवाजा एसओ अमित गंगवार ने देवेंद्र सिंह यादव उर्फ जग्गू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कोर्ट ने बुधवार को सपा नेता की जमानत मंजूर कर ली है।
विज्ञापन

बड़े भाई चन्नू की पुलिस कर रही तलाश, 19 करोड़ की संपत्ति कर चुकी जब्त
गैंगस्टर के मुकदमे में आरोपी सपा नेता योगेंंद्र सिंह यादव उर्फ चन्नू की पुलिस की कई टीमें सरगर्मी से तलाश कर रही हैं। पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश भी मारी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आए। पुलिस व प्रशासन दोनों भाइयों की 19 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें