फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में कार्यकर्ता का स्थान सर्वोच्च

Sat, 04 Jul 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलबुल कोल्ड स्टोरेज में शनिवार को भोजपुर विधान सभा क्षेत्र का सपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। यहां सपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिये हर स्तर पर लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया । नेताओं ने कहा कि जायज काम के लिये थाने गए कार्यकर्ता का अपमान करने वाला दरोगा थाने पर नहीं रह पाएगा। नाजायज काम के लिये सिफारिश करने
विज्ञापन


वाला कार्यकर्ता पार्टी में नहीं रहेगा। नेताओं ने मैगी की तरह मोदी की दुर्दशा होना भी तय बताया। सम्मेलन में पर्यवेक्षक एवं मुख्य अतिथि संतोष द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि हमें  संगठित होकर बड़ी लड़ाई लड़नी है। सेक्टर प्रभारी की सहमति के बिना उसके इलाके में हैंडपंप भी नहीं लगना चाहिए। भोजपुर विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि

कार्यकर्ताओं से ही हम और पार्टी है। पार्टी की मंशा है कि प्रदेश में सभी निर्भय होकर जीवनयापन न करें। सभी को छत देने की योजना है। किसी भी कार्यकर्ता का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पार्टी में कार्यकर्ता का स्थान सर्वोच्च है। पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने कहा कि गंगा जमुनी तहजीब के साथ खिलवाड़ करने वाले को बाहर का रास्ता दिखाना है। उन्होंने कहा कि
विज्ञापन


घर-घर में रहने वाली मैगी की जैसी हालत हुई है, वैसी ही हालत मोदी की होगी। नौजवानों की ताकत से हम 2017 का चुनाव जीतेंगे ।  वरिष्ठ सपा नेता शकील खां ने कहा कि कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज  न किया जाए। सम्मेलन की अध्यक्षता सपा नेता तेजपाल व संचालन घनश्याम यादव ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव,अनिल मिश्रा, सिराजुल आफाक

,अरशद जमाल सिद्दीकी ,राशिद जमाल सिद्दीकी ,तारिक जंग खां, प्रमोद यादव, फिरोज खां, दिलशाद खां, इरफान ,सुलक्षणा सिंह, रमला राठौर, संतोषा यादव, जनार्दन यादव,जेपी हलवाई आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें