होली के त्योहार पर सपा सरकार की योजनाएं रंग र्लाइं। सपा सरकार के चार साल पूरे होने पर समाजवादी विकास दिवस मनाया गया। इसमें सरकारी योजनाओं के तहत चयनितों लाभान्वित किया गया।
सपा सरकार के चार साल पूरे होने पर पुलिस लाइन फतेहगढ़ में मंगलवार को समाजवादी विकास दिवस का आयोजन हुआ। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री, खाद्य एवं रसद विभाग के राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने प्रदेश में कराए गए विकास कार्यों का बखान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घोषणा पत्र के माध्यम से जो वादा प्रदेश की जनता से किया था वह पूरा कर रहे हैं। प्रदेश में पेंशन के लिए 45 लाख का लक्ष्य था।
इस लक्ष्य को बढ़ाकर 55 लाख कर दिया गया। झोपड़ी में रहने वाली गरीब जनता को आवास मुहैया कराए गए। प्रदेश में कानून व्यवस्था सुधरी है। जो काम अधूरे है वह भी अक्तूबर 2016 तक पूरे करा दिए जाएंगे। डा. सुबोध यादव ने कहा कि केंद्र सरकार विकास कराने के लिए 2025 तक का समय जनता से मांग रही है। दो साल के कार्यकाल में केंद्र सरकार ने कुछ नहीं किया, लेकिन सपा सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में वह सब कर दिखाया जो चुनाव के दौरान वादा किया था।
डीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किए गए लोगों की जानकारी दी। इस दौरान प्रमुख सचिव एके सिन्हा, विधायक नरेंद्र सिंह यादव, जमालुद्दीन सिद्दीकी, अजीत कठेरिया, विजय सिंह, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, ब्लाक प्रमुख अलका उर्फ उर्मिला राजपूत, प्रदीप यादव, ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी, अरशद जमाल सिद्दीकी, विश्वास गुप्ता, एसपी राजेशकृष्ण, सीडीओ एसएन शुक्ल, एसडीएम सुरेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम अजीत कुमार, सीएमओ डा. राकेश कुमार, एक्सईएन अमर सिंह और पीडी डा. डीआर विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी रहे।
प्रभारी मंत्री ने किया वितरण
श्रम विभाग की ओर से 1586 मजूदरों को साइकिल दी गई।
सहकारिता विभाग की ओर से गेहूं बीज बीज लेने वाले 100 लाभार्थियों को सब्सिडी दी गई।
बिजली विभाग की ओर से ग्रामीण इलाकों के बीपीएल कार्ड धारकों को मुफ्त कनेक्शन किट दी गई।
कृषि विभाग की ओर से 10 स्प्रे मशीन बैटरी से चलने वाली और 20 मानव संचालित मशीनें दी गई।
दिव्यांग विभाग की ओर से 40 निस्कतजनों को ट्राई साइकिल दी गई।
तीन 102 एंबुलेंस को प्रभारी मंत्री ने हरी झंडी दिखाई।
जिले में 220 केवीए उपकेंद्र का निर्माण होगा। इसका शिलान्यास भोजपुर विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने मंगलवार को नीबकरोरी में किया। इसके निर्माण से जिले के लोगों को बेहतर बिजली मिलेगी। इसके साथ गैसिंगपुर में बने 33/11 विद्युत उपकेंद्र को चालू कराया गया। इस दौरान एक्सईएन अमर सिंह, एसडीओ संतोष कुमार, अवर अभियंता और सपा नेता मौजूद रहे।