फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार पर एसपी का प्रहार, पुलिसकर्मियों को दी जेल भेजने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार की शिकायतों पर भड़के एसपी, जेल की चेतावनी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। भ्रष्टाचार की शिकायतों पर भड़के एसपी ने कई एसओ व पुलिसकर्मियों को उनके ही थाने में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की चेतावनी दी है। मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाने की शिकायत पर मंडी चौकी इंचार्ज को फटकार लगाई। बीट बुक व प्रहरी एप पर सभी सूचनाएं अपलोड करने पर दो सिपाहियों को पांच-पांच सौ रुपये इनाम दिया।
जनसुनवाई के दौरान कई पीड़ितों ने एसपी अशोक कुमार मीणा से एसओ व अन्य पुलिस कर्मियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर शिकायतें कीं। इस पर एसपी ने एसओ व पुलिस कर्मियों को उनके ही थाने में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की चेतावनी दी। ऐसे मामलों में सर्किल के सीओ को जांच कर रिपोर्ट देने के भी आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के रुख से विभाग में हड़कंप मच है। एक कोतवाल ने चौकी इंचार्जों के साथ बैठक कर सभी को भ्रष्टाचार से दूरी बनाने की सलाह तक दे डाली है। कायमंगज कोतवाली के मंडी चौकी इंचार्ज आनंद शर्मा पर आरोप लगाते हुए एक पीड़ित ने शिकायत की कि वे मुकदमे में समझौते का दबाव बना रहे हैं। इस पर एसपी ने चौकी इंचार्ज को फटकार लगाई और कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें