फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मार्ग दुर्घटना में सपा जिलाध्यक्ष के पुत्र घायल

Mon, 24 Apr 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/तिर्वा। लखनऊ से लौटते समय कन्नौज में तिर्वा के पास मार्ग दुर्घटना में सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के पुत्र डॉ.आकाश यादव और चालक शैलू घायल हो गए। पुलिस ने डॉ. आकाश को तिर्वा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे परिजन यहां लाए। सुधार न होने पर बाद में दिल्ली ले गए हैं।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के पुत्र डॉ. आकाश यादव निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के सिंबल लेने शनिवार को लखनऊ गए थे। देर शाम वहां से लौट रहे थे। रात करीब एक बजे तिर्वा के पास 196 कट पर उनकी कार डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे आकाश व चालक शैलू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे यूपीडा एंबुलेंस कर्मियों ने दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। परिजन डॉ. आकाश को फर्रुखाबाद लाए और निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। हालत में अधिक सुधार न होने पर देर शाम परिजन दिल्ली लेकर चले गए। सपा के मीडिया प्रभारी इलियास मंसूरी ने बताया कि दोनों पैरों, सिर और कंधों में काफी चोटें हैं। दिल्ली में इलाज कराया जाएगा। वहीं, तिर्वा कोतवाल डॉ. महेशवीर सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें