फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सपा ने घोषित की भोजपुर विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी

Wed, 17 Jan 2024 02:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी ने भोजपुर विधानसभा क्षेत्र की 51 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित की है। इसमें छह उपाध्यक्ष, 13 सचिव व 29 सदस्य भी रखे गए हैं।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी स्थित पार्टी कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव ने जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की मौजूदगी में कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें अनूप दीक्षित, भानु प्रताप शाक्य, आफताब, मनोज कुमार दिवाकर, विशाल यादव, निर्दोष कुमार यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

वीर सिंह पाल महासचिव व रामतीर्थ राजपूत को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। अतुल कुमार शर्मा, संदीप यादव, इरफान मोहम्मद, ब्रजपाल सिंह शाक्य, धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, गोपी गिहार, विपिन राजपूत, इम्तियाज खां, सुधीर बाबू गौतम, जनार्दन यादव, सोहित कटियार, सतेंद्र सिंह यादव को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा 29 सदस्य बनाए गए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करें। ढिलाई बरतने की जरूरत नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें