कायमगंज। चीनी मिल प्रशासन ने प्लांट की गति धीमी होने पर उसकी सफाई का फैसला लिया है। इसके लिए 35 घंटे पेराई कार्य बंद रखी जाएगी।
इस सत्र में चीनी मिल ने मंगलवार तक 5.15 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर दी। इससे 45 हजार क्विंटल चीनी भी बना दी। मिल प्रशासन ने प्लांट की सफाई के लिए सत्र का पहला नोटिस जारी किया है। इसमें 17 जनवरी से सफाई कार्य करने के लिए कहा गया है। मिल ने 14 जनवरी से किसानों को इंडेंट जारी नहीं किया। पूर्व में जारी इंडेंट का गन्ना मिल में आ रहा है। यार्ड में करीब 11 हजार क्विंटल गन्ना ट्रैक्टर ट्राॅलियों में लदा खड़ा है। पूरे गन्ने की तौल होने के बाद पेराई कार्य बंद किया जाएगा।
जीएम कुलदीप सिंह ने बताया यार्ड में मौजूद गन्ना बुधवार शाम तक समाप्त हो जाएगा। बुधवार से 35 घंटे सफाई के लिए पेराई बंद की जाएगी। यार्ड में अब तक जो भी गन्ना आ चुका है, उसकी पेराई के बाद तौल बंद कर दी जाएगी। (संवाद)
डॉ.आरती यादव
डॉ.आरती यादव