फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा और बसपा ने मुस्लिमों का तेजपत्ता की तरह किया इस्तेमाल

विज्ञापन
शहर के अंजुमन स्कूल में सभा को संबोधित करते पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी व बैठे पूर्व विदेश ? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कांग्रेस प्रत्याशी लुईस खुर्शीद का प्रचार करने आए पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सपा और बसपा ने सब्जी में तेजपत्ता के पत्ते की तरह मुस्लिमों का इस्तेमाल किया। अर्क निकालकर बाहर कर दिया।
विज्ञापन

घुमना स्थित अंजुमन स्कूल में हुई जनसभा में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन ने कहा कि किसान, व्यापारी, कर्मचारी व मजदूर त्राहि-त्राहि कर रहा है। भाजपा समाज में ही दरारें डाल रही है। सब्जी की मिसाल देते हुए कहा कि सभी मसाले स्वाद देते हैं और सब्जी में ही मिल जाते हैं।
असली खुशबू तो तेजपत्ता से आती है, लेकिन उसे खाने से पहले सब्जी से अलग रख दिया जाता है। सपा और बसपा ने इसी तरह मुस्लिमों का इस्तेमाल किया और सरकार बनने पर किनारे कर दिया। कहा कि लुईस खुर्शीद को जिताने पर ही जिले को सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन

पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि जब घूंघट पर हमें ऐतराज नहीं तो हिजाब का विरोध करने का कोई औचित्य नहीं। हिजाब से जब किसी को नुकसान हो तो दखल दें। कहा कि कर्नाटक हाईकोर्ट में यह मामला चल रहा है। हम चाहते हैं सुप्रीमकोर्ट में मामला ट्रांसफर हो जाए। सुप्रीम कोर्ट का फैसला सब मानने को तैयार हैं। यह भी कहा कि हर किसी को अपनी जिंदगी जीने का अधिकार है। एक पंडित की जिंदगी हो या इमाम की, लड़की की जिंदगी हो महिला की, हमें उस पर टिप्पणी का हक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें