फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सोनम की तीन पसलियां टूटीं, फेफड़ों में चोट, विसरा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मां के साथ शनिवार को मंदिर में दीपक जलाते समय प्रेमी संग गई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने मां की तहरीर पर प्रेमी संजय कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनम की तीन पसलियां टूटी व फेफड़ों में चोट लगी मिली। उसका विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज के थाना सरायमीरा के गांव जलालपुर ठाकुरान निवासी स्व. जगमोहन की पुत्री सोनम जहानगंज थाने के गांव सरवर आलमपुर निवासी संजय कुमार उर्फ संजू के साथ शुक्रवार को चली गई थी। रविवार दोपहर बाद प्रेमी संजय कुमार उसे मृत अवस्था में लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचा था। मां शीला देवी, भाई शेर सिंह ने संजय पर हत्या का आरोप लगाया। सोमवार को पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया।
मां शीला देवी की ने दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी कर दी थी। इसके बाद भी संजय फोन करके और उल्टे सीधे मैसेज भेजकर परेशान करता रहा। 14 जुलाई को संजय दोस्त के साथ कन्नौज घर पर गया। वहां से वह जबरन कार में डालकर पुत्री को ले गया। इसकी कन्नौज एसपी, महिला आयोग से शिकायत भी की थी। आठ अगस्त को वह जबरन पुत्री को ले गया। नौ अगस्त को संजय ने फोन पर कहा कि तुम्हारी पुत्री मर गई है। थानाध्यक्ष तेज सिंह ने बताया कि सोनम की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें