फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में बेटे ने पिता को गोली मारी

विज्ञापन
कायमगंज सीएचसी में भर्ती करन सिंह। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव सुभानपुर में जमीन के बंटवारे के विवाद में पिता ने बेटे पर गोली मारने का आरोप लगाया है। घायल का सीएचसी में उपचार व मेडिकल परीक्षण हुआ। डॉक्टर ने गोली लगने की पुष्टि न कर एक्सरे के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव सुभानपुर निवासी करन सिंह शाक्य (68) के चार बेटे हैं। जमीन के बंटवारे के विवाद की झंझट से बचने के लिए करन सिंह पत्नी सुलोचना देवी के साथ फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव ताड़ के नगला में जाकर रहने लगे थे। रविवार को पत्नी के साथ बंटवारा करने के लिए गांव सुभानपुर आए थे। एक बेटा उनसे झगड़ा करता रहता है।
शाम तक जब बंटवारा नहीं हुआ तो पत्नी के साथ फर्रुखाबाद वापस जा रहे थे। करन सिंह ने बताया कि वे गांव से निकलकर कोल्ड स्टोर के पीछे वाली सड़क पर पहुंचे। वहां पर उनके बेटे ने तमंचे से फायर दिया, गोली उनके दाहिने हाथ में लगी। सूचना पर अन्य बेटे पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने पिता को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉ. विपिन कुमार ने घायल का उपचार व मेडिकल परीक्षण किया। बताया कि घायल के गोली लगने की पुष्टि के लिए एक्सरे के लिए रेफर किया है। करन सिंह के तीनों बेटे व पत्नी अस्पताल पहुंची, मगर आरोपी बेटा नहीं पहुंचा। सभी पुत्रों का कहना है कि उनका एक भाई कुछ काम नहीं करता है। बंटवारे के लिए झगड़ा करता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें