फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाटमाप विभाग के ठेकेदार का पुत्र व्यापारियों से कर रहा ठगी, निरीक्षक ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बाटमाप विभाग के ठेकेदार का पुत्र लाइसेंस सरेंडर होने के बाद भी पंजीकरण के नाम पर व्यापारियों से कर ठगी कर रहा है। मामले की जानकारी पर निरीक्षक कादरीगेट थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


विधिक माप विज्ञान की वरिष्ठ निरीक्षक मीनू तिवारी ने कादरीगेट थाने में दी तहरीर में कहा कि मोहित इंजीनियरिंग वर्क्स का विभाग में पंजीकरण था। 13 मार्च को फर्म का लाइसेंस सरेंडर हो चुका है। फर्म में पार्टनर का पुत्र विभाग के नाम दुरुपयोग कर व्यापारियों से धोखाधड़ी कर रहा है। उसने बजरिया निवासी व्यापारी प्रतीक वर्मा से शमन शुल्क के नाम पर रुपये लेकर 14 सितंबर को फर्जी चालान रसीद काट दी। मामला संज्ञान में आने पर जांच कराई तो इस चालान नंबर पर कायमगंज लोहाई बाजार निवासी अनिल कुमार ने पांच अगस्त को जमा किया था। इसके अलावा पचपुखरा निवासी व्यापारी मान सिंह शाक्य को भी 21 सितंबर को फर्जी चालान दिया गया। इस चालान को कार्यालय में चेक किया गया तो फेल पाया गया। वरिष्ठ निरीक्षक ने फर्जीवाड़ा कर रहे ठेकेदार के पुत्र के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें