फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मामूली विवाद में सैनिक की चेन तोड़ी, सरिया से हमले में टांग टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। छुट्टी पर घर आया सैनिक बाल कटवाने के लिए रुदायन में नाई की दुकान पर गया। वहां कुछ युवकों से मामूली कहासुनी हो गई। एकजुट दबंग युवकों ने सैनिक के गले से चेन तोड़ ली। सैनिक ने पीछा किया, तो एक बाग के पास खड़े होकर डंडों सरिया से हमला कर घायल कर दिया। भाई ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कंपिल थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुर निवासी सैनिक सुनील पांडेय अपने घर आया था। रविवार शाम वह रुदायन में बाल कटवाने गया। वहां कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया। इसी दौरान एकजुट कई युवकों ने सैनिक को पकड़कर गले से चेन तोड़ ली और बाइकों से भाग खड़े हुए। सैनिक ने दबंगों की पीछा किया। दबंगों ने रुदायन व जिजौटा बुजुर्ग के बीच एक बाग के पास घेर लिया। इसके बाद लातघूंसों, डंडों व सरिया से हमला किया। लहूलुहान हालत में जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए। सैनिक के भाई उपेंद्र कुमार पांडेय ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी नहीं दर्ज की। उपेंद्र ने बताया कि आरोपी दबंग किस्म के हैं। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामले की जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें