फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सिपाहियों पर अभद्रता का लगाया आरोप

Tue, 28 Oct 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने सोमवार को तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। अधिवक्ताओं ने कस्बा चौकी में तैनात दो सिपाहियों पर अधिवक्ता रवि भारद्वाज के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


रवि ने बताया कि 22 अक्तूबर को भाई की जमानत कराने के बाद लौटते समय सिपाहियों ने उनसे बदसलूकी की। विरोध करने पर जेल भेजने की धमकी दी। बार एसोसिएशन ने ज्ञापन के माध्यम से दोनों सिपाहियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अध्यक्ष अतेंद्र पाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष राघव शुक्ला, मनीष गंगवार, परम मिश्रा, आर्येंद्र वर्मा, शिवांश तिवारी, सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें