फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लड़की देखने आए सैनिक, पिता व बहनोई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शादी की बातचीत पक्की करने से पहले लड़की देखने गुरुगांव देवी मंदिर आए सैनिक, उसके पिता व बहनोई को कुछ लोगों ने पीट दिया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। सैनिक ने बताया कि उनके भाई के निधन के बाद से भाभी के मायके वाले जबरन शादी का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

जिला एटा थाना जैथरा के गांव नगला डटा निवासी प्रेम सिंह ने सेना में जम्मू में तैनात पुत्र विजेंद्र कुमार यादव की शादी के लिए शहर में लड़की देखी थी। बात तय करने के लिए वह अपने पुत्र व दामाद विमलेश कुमार के साथ लड़की देखने बुधवार दोपहर बाद गुरुगांव देवी मंदिर पहुंचे। प्रेम ने बताया कि उसके बड़े पुत्र की डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी है।
शादी के लिए छोटे बेटे के साथ लड़की देखने गए हैं तो बड़े बेटे के चारों साले भी वहां पहुंच गए। उन्होंने विजेंद्र, प्रेम सिंह और विमलेश की पिटाई कर दी। विजेंद्र की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। विजेंद्र ने बताया कि विधवा भाभी के मायके वाले जबरन शादी कराना चाहते हैं।
विज्ञापन

वहीं, मायके वालों का कहना है कि बहन के पति की मौत के बाद यह लोग शादी करने की बात कहते रहे थे, मगर अब शादी से इन्कार कर रहे हैं। ऐसे में बहन का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। इंस्पेक्टर अमित गंगवार ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें