फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दहेज के लिए विवाहिता को गायब करने का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दहेज में कार, नकदी की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को गायब करने के मामले में पति और ससुरालीजनों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला बहादुरगंज तराई निवासी राजेश कुमार गुप्ता ने फतेहगढ़ के याकूतगंज निवासी दामाद राहुल गुप्ता, उसके बड़े भाई अनमोल, भाभी नीतू, दूसरे भाई घनश्याम, भाभी रुचि, व राहुल के दोस्त शोएब उस्मानी के खिलाफ दहेज की खातिर बेटी शिवानी को गायब करने का मुकदमा दर्ज कराया है। कहा कि 30 दिसंबर 2021 को उसने बेटी की शादी राहुल से की थी। उसने पुत्री मानवी को जन्म दिया।
इसके कुछ दिन बाद ही पति और ससुरालीजन प्रताड़ित करने लगे। वह कार और पांच लाख रुपये न देने पर मारपीट करते रहे। पिछले महीने 10 मार्च को पति राहुल के दोस्त शोएब उस्मानी ने किचन में रसोई गैस का पाइप लीक कर दिया।
विज्ञापन

पुत्री ने रसोई में गैस जलाई, तो आग लग गई। वह बाल-बाल बच गई। 11 मार्च को राहुल उसे बहादुरगंज तराई छोड़ गए। 12 मार्च को पंचायत करके शिवानी को साथ ले गए। 16 मार्च को जब वह बेटी का हालचाल लेने ससुराल गए, तो वह गायब मिली।
ससुरालियों ने उससे कोई मतलब होने से इन्कार कर दिया। शिवानी को अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें