फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बरसात के पानी से गली में मिट्टी धंसी, मकानों को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के पानी का निकास न होने से गली की मिट्टी धंस गई। इससे करीब दो फिट गहरा गड्ढा हो गया। जबकि आस पास के लोगों के घरों को खतरा बन गया। लोगों ने पानी निकास को नाली बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला प्रताप नगर निवासी चंद्रप्रकाश गुप्ता के घर के दरवाजे के सामने शनिवार सुबह सात बजे बरसात के दौरान नगर पंचायत की पेवर ब्रिक सड़क धस गई। मिट्टी बह जाने से करीब दो फीट गहरा गड्ढा हो गया। बरसात का पानी नीव में जाने से चंद्रप्रकाश, रामकिशोर गुप्ता, नंदकिशोर गुप्ता व एक मंदिर को खतरा बन गया। मोहल्ले के लोगों ने पेवर ब्रिक हटाकर बरसात के पानी के निकास की जगह बनाई।
कन्हैया कश्यप, राजू बाथम, मनोज व विजय के परिजनों को वहां से निकलने में भी परेशानी हो रही है। हर्षित गुप्ता ने बताया कि बरसात के पानी का निकास न होने से उनके मकान में बने बेसमेंट में करीब 3 फिट पानी भर गया। अगर जल्द ही नगर पंचायत द्वारा नाली न बनवाई गई तो लोगों के मकान गिरने का डर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें