फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: झारखंड से लाई 72 लाख रुपये की अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। तस्करी करके झारखंड से लाई गई 72 लाख रुपये कीमत की अफीम के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। वह मंझना रेलवे स्टेशन से ट्रेन से एटा जाने की तैयारी में था। रेलवे रोड पर आबकारी और थाना पुलिस को पकड़ने में सफलता मिली।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार चौबे व नवाबगंज थाना प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर शनिवार देर रात मंझना स्थित रेलवे स्टेशन मार्ग पर घेराबंदी कर एक युवक को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास मिले पिट्ठू बैग में चार किलो अफीम बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 72 लाख रुपये है।
पूछताछ में उसने अपना नाम विपिन कुमार महतो (19) निवासी ग्राम व पोस्ट नागी ऊचाधना थाना विशुनगढ़, जिला हजारीबाग झारखंड बताया। उसने बताया कि वह झारखंड से अफीम खरीदकर लाता है। उसे यहां महंगे दामों में बेचने का काम करता है। झारखंड के नक्सली क्षेत्र में वनवासी लोग पैसे लेकर अफीम बेचते हैं। वह एटा जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन

एएसपी डॉ. संजय सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव का एलान हो गया। लिहाजा चुनाव में सक्रिय होने वाले अराजकतत्वों की तेजी से धरपकड़ की जाएगी। उसी की कड़ी में अफीम तस्कर गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। गिरफ्तार करने वाली टीम में दरोगा मोहम्मद अकरम, नीरज कुमार, सौरभ शर्मा, गौरव कसाना, चमन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें