फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डीएम कार्यालय पर नारेबाजी, दो कार्यकर्ताओं ने छोड़ा अन्न-जल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फर्रुखाबाद। कई महीनों से मांगें पूरी न होने पर भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) ने कलक्ट्रेट में धरना शुरू कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से नोटिस जारी होने से आक्रोशित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर नारेबाजी की। बरामदे में ही धरने पर बैठ गए। एडीएम ने मनाने का प्रयास किया, मगर उन्होंने डीएम से मिलने के बाद ही आगे का कदम उठाने की बात कह दी। शाम को शिवदास त्यागी जी महाराज समेत दो लोगों ने अन्न व जल त्याग दिया।


भाकियू 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कई महीने से आंदोलनरत है। इसके बावजूद अधिकारी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना शुरू कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने धरने को बिना अनुमति बताते हुए नोटिस जारी कर दिया। इससे गुस्साए कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोमवंशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता भीड़ के साथ डीएम कार्यालय पहुंच गए। वहां बरामदे में नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने समझाने का प्रयास किया, मगर उन्होंने कहा कि जब तक डीएम उनकी समस्याओं को सुनकर ठोस आश्वासन नहीं देते, तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवदास त्यागी महाराज और मोहम्मदाबाद के युवा ब्लाक अध्यक्ष पूरन राठौर ने अन्न-जल त्याग कर आमरण अनशन शुरू कर दिया। नेताओं ने कहा कि पांचालघाट बिजली उपकेंद्र के जेई अजीत कुमार को निलंबित किया जाए। बबलू सोमवंशी, राजेश दीक्षित, अवधेश सिंह, नेत्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें