फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोता रहा महकमा, जलता रहा कारखाना

Sat, 08 Apr 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
करनपुर दत्त गांव में अग्निकांड के बाद जला हुआ ट्रैक्टर - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव करनपुर दत्त में शुक्रवार देर रात एक कारखाने में आग लग गई। इससे लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ी समय पर नही पहुंची जिस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। साथ ही जिलाधिकारी से दमकल विभाग की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।


करनपुर दत्त गांव निवासी अमित तिवारी का गांव के बाहर स्पेलर, मिनी राइसमिल का कारखाना है। रात करीब एक बजे अज्ञात कारणों से कारखाने में आग लग गई। आग की लपटें व धुंआ उठने पर कारखाने के बाहर चारपाई पर सो रहे अमित के भाई विनोद तिवारी व पिता देवीशरण तिवारी की नींद खुली।
विज्ञापन


चीख पुकार मचने पर गांव के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए और आग बुझाने में जुट गए। रात करीब तीन बजे फायर ब्रिगेड पहुंची। इसके बाद एक घंटे तक चली मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।


 अग्निकांड के दौरान कारखाने में खड़ा ट्रैक्टर, कारखाना चलने के लिए लगा आयशर इंजन, तेल निकालने वाली मशीन व अन्य उपकरण, कमरों में रखा 80 किलो सरसों का तेल, 200 लीटर डीजल, 200 पैकेट सरसों की खली, 20 कुंतल सरसों, 20 कुंतल गेहूं, 100 पैकेट धान, 15 पैकेट चावल की पालिस समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन



कारखाना मालिक अमित का दावा है कि आग से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ। शनिवार को राजस्व निरीक्षक मानवेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन किया। उनकी जांच में 12 लाख रुपये के नुकसान का आंकलन हुआ। उन्होंने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। मदद का निर्णय उच्चाधिकारी लेंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें