फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता छात्रा का कंकाल कमालगंज में पीपे के पुल के पास गंगा में फंसा मिला

विज्ञापन
छात्रा अनामिका का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज में मिला लापता छात्रा का कंकाल
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। छह दिन पूर्व घर से लापता हुई छात्रा का कंकाल मंगलवार को कमालगंज में पीपे वाले पुल में गंगा में फंसा मिला। पिता और चाचा मौके पर पहुंचे और पैर पर पुराना निशान देखकर उसकी पहचान की। थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव कुसमापुर निवासी कुनेंद्र प्रताप सिंह की पुुत्री अनामिका उर्फ नामू(17) आवास विकास के एक डिग्री कालेज में बीए की छात्रा थी।
9 सितंबर की रात अनामिका अपने दो मंजिला मकान से रस्सी के सहारे उतरकर लापता हो गई थी। 10 सितंबर को अनामिका की चप्पलें व लोअर खोजबीन कर रहे परिजनों को गांव से दौ सौ मीटर दूर स्थित गंगा किनारे रखे मिले थे। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर छात्रा को खोजने का प्रयास किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। परिवार के लोग तलाश करते रहे।
विज्ञापन

पिता कुनेंद्र प्रताप ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि सिपाही भर्ती में शामिल न हो पाने के कारण पुत्री नाराज होकर चली गई है। मंगलवार को कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर मड़ैइयन घाट पर बने पीपे के पुल पर कंकाल मिलने की सूचना पर एसओ अजय नारायण सिंह मौके पर पहुंचे। जानकारी पर पिता कुनेंद्र प्रताप व चाचा सत्यवीर भी पहुंच गए। कंकाल में एड़ी पर मांस था।
विज्ञापन

उस पर पुराने निशान को देखकर पिता व चाचा ने शव की शिनाख्त अनामिका के रूप में कर ली। सीओ राजवीर सिंह के आदेश पर एसओ ने कंकाल का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात अधिक हो जाने के कारण कंकाल को पोस्टमार्टम हाउस के फ्रीजर में रखवा दिया गया। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। एसओ कमालगंज अजय नारायण सिंह ने बताया कि पिता और चाचा ने कंकाल की शिनाख्त की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें