छह और लोग कोरोना की चपेट में
फर्रुखाबाद। जिले में शनिवार को छह लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें दो वृद्ध भी शामिल हैं। जिले में अब तक 4658 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 4505 लोग ठीक हो चुके हैं। 67 केस एक्टिव हैं।
कायमगंज के गांव रसीदाबाद निवासी संक्रमित वृद्ध को नवंबर 2020 में कानपुर के एयरफोर्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां उसकी मौत हो गई थी। अब उसकी पोर्टल पर एंट्री होने से जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 86 हो गई।