फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता सहित तीन घरों से चार लाख के जेवर व दो लाख की नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता सहित तीन लोगों के घरों में घुसे चोर से दो लाख नगद व चार लाख के जेवर चुरा ले गए। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। तहरीर के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिरौंज निवासी अधिवक्ता धीरेंद्र कुमार दीक्षित का मकान निर्माणाधीन है। वे परिवार के साथ नीचे सो रहे थे और दूसरी मंजिल के कमरे में मां श्यामलता का सामान रखा था। शनिवार देर रात चोर निर्माणाधीन मकान के सहारे पीछे से छत पर चढ़ गए। वहां रखे बक्से का ताला तोड़कर छह हजार रुपये व एक लाख रुपये के जेवर निकाल ले गए।
चोरों ने नीचे उतरने के लिए आंगन में पड़े जाल का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया। इसके बाद चोर गांव के सर्वेश कुमार दीक्षित की दीवार के सहारे चढ़े और छत से उतरकर घर में पहुंच गए। चोरों ने कमरे में लगा ताला काटकर बक्से से दस हजार रुपये सहित एक सोने की चेन, एक जोड़ी पायल, दो अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी कुंडल, मंगलसूत्र चुरा लिया। घटना के दौरान सर्वेश परिवार के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन

इसके बाद चोरों ने गांव के प्रमोद कुमार दीक्षित के मकान के कमरे का ताला काट दिया। चोर यहां से डेढ़ लाख रुपये व दो लाख के जेवर ले गए। सुबह प्रमोद व उनके परिजन जागे तो टूटे हुए ताले मकान के पीछे पड़े मिले। प्रमोद ने बताया कि दो दिन पूर्व आलू बेंचा था।
उसके डेढ़ लाख रुपये रखे थे। बताया कि पत्नी रेखा व पुत्र अंकुर के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे। चोरों ने गांव के राजू दीक्षित के यहां भी चोरी का प्रयास किया। सुबह लोगों ने चोरी की सूचना यूपी 112 को दी। जानकारी मिलते ही यूपी 112 के अलावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन का चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने का भरोसा दिया।
एक माह में हुई ताबड़तोड़ चोरियों से दहशत
एक महीने में ताबड़तोड़ चोरियों से लोगों में दहशत है। 9 दिसंबर को चोर इकडरिया निवासी विमलेश कुमार की कस्बा स्थित पैथालॉजी से लैपटॉप, एक ब्लड मिक्सर मशीन, एक माइक्रोस्कोप, 13500 रुपये चुरा ले गए थे। इसी दिन गांव धंसुआ फतेहगढ़ के विशाल कटियार की इलेक्ट्रॉनिक व फर्नीचर की दुकान से चोर दस एलईडी टीवी, सिलाई मशीन, 15 हजार रुपये चुरा ले गए थे।
25 दिसंबर को अमित चतुर्वेदी की कपड़े की दुकान से नगदी सहित पचास हजार के कपड़े चोरी हो गए थे। 26 दिसंबर को थाना क्षेत्र के ककरैया गांव निवासी जगन्नाथ वर्मा के यहां से दो लाख की चोरी हुई। 28 दिसंबर को आलूपुर में बकरी व्यापारी रामविलास के यहां से पांच लाख की चोरी हुई।
28 दिसंबर को थाना क्षेत्र के आलूपुर निवासी मेजर के यहां से एक लाख का सामान चोरी हो गया। इसी दिन आलूपुर में लाखन सिंह के यहां नगदी सहित दो लाख की चोरी हो गई, आलूपुर में हंसराम के यहां डेढ़ लाख की चोरी हुई। एक जनवरी को सराफा की दुकान से चार किलो चांदी सहित 80 ग्राम सोने के जेवर भरा थैला चोरी हो गया था। लगातार चोरियों से लोगों में दहशत है और पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें