फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सीएचसी प्रभारी सहित छह स्वास्थ्य कर्मी नदारद

Thu, 06 Apr 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौन का बुधवार को सीएमओ ने निरीक्षण किया तो सीएचसी प्रभारी सहित छह स्वास्थ्य कर्मी नदारद मिले। सीएमओ ने सभी का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने सीएचसी बरौन के मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। नवजात के साथ लेटीं प्रसूताओं के बेड पर अस्पताल की चादर भी नहीं थी। सीएमओ के पूछने पर प्रसूताओं ने बताया कि अस्पताल से उन्हें न तो भोजन मिला है और न ही नाश्ता। सीएमओ ने कर्मचारियों की जमकर फटकार लगाई।
उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर देखा तो एमओआईसी डॉ.राणा प्रताप, एएनएम खुशबू व रामरती अनुपस्थित मिले। वहीं, एएनएम सुजाता तीन दिन से ज्योति दो दिन से व सौरभ सिंह पांच दिन से गैरहाजिर पाए गए। सीएमओ ने अनुपस्थित सभी कर्मचारियों का वेतन काटने और उनसे स्पष्टीकरण तलब करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें