फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में सीएमओ को अनुपस्थित मिले आधा दर्जन स्वास्थ्य कर्मी

विज्ञापन
कमालगंज सीएचसी का निरीक्षण करतीं सीएमओ डॉ. वंदना सिंह। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार सुबह मुख्य चिकित्साधिकारी ने पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्हें आधा दर्जन स्वास्थ्य कर्मचारी अनुपस्थित मिले। वैक्सीनेशन रूम के बाहर फर्श से बदबू आने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वंदना सिंह बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचीं। उपस्थिति रजिस्टर देखा तो स्टाफ नर्स नीरज पाल, निशा यादव, राखी, बीपीएम आशुतोष कुमार, डीईओ धर्मेंद्र व डेंटल हाइजीनिक रावेंद्र यादव अनुपस्थित मिले।
अस्पताल परिसर में गंदगी देख सफाई करने के निर्देश दिए। सीएमओ पहली मंजिल पर बनाए गए वैक्सीनेशन रूम में टीकाकरण का निरीक्षण करने पहुंचीं। वहां कर्मचारी केके सिंह बिना मास्क लगाए मरीजों का पंजीकरण कर रहे थे। इस पर वह नाराज हुईं और मास्क लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कक्ष के बाहर फर्श से बदबू आने पर फिनायल से पोंछा लगवाने के आदेश दिए। सीएमओ ने डॉ. विकास पटेल से कहा कि हर ब्लॉक में एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। कोई बुजुर्ग यदि टीकाकरण कराने लिए नहीं आ सकता है तो उसको लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें