,सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीण की समस्या सुनकर मुस्कुराते एडीएम व अन्य अधिकारी।
- फोटो : ,सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीण की समस्या सुनकर मुस्कुराते एडीएम व अन्य अधिकारी।
कायमगंज। संपूर्ण समाधान दिवस पर एडीएम के समक्ष पेश होकर फरियादी ने कहा साहब बिजली बिल देन की अब दम नाए है, अब तौ कनेक्शन कटवाए देवौ, हमरी इतनी कमाई नाहीं है जो इतना ज्यादा बिल देके परिवार का बोझ उठाए सकें। यह सुनकर वहां एडीएम सहित सभी अधिकारी हंसने लगे।
संपूर्ण समाधान दिवस पर एडीएम सुभाष प्रजापति समस्याएं सुन रहे थे। तभी कुआं खेड़ा बजीर आलम के मजरा पट्टिया निवासी हरिपाल ने कहा साहब मेरा कनेक्शन कटवा दो, उनका बिल अधिक आ रहा है। अब उनमें दम नहीं है बिल चुका सकें। मंहगाई के दौर में घर खर्च चलना मुश्किल है।इस पर एडीएम ने एसडीओ बिजली के पास समस्या के समाधान के लिए भेज दिया।
शसमाबाद ब्लाक के समसपुर भिखारी निवासी ग्राम प्रधान संगीता चतुर्वेदी ने कहा गांव में तालाब का पट्टा मछली पालन के लिए गेंदनलाल को दिया है। गेंदनलालमगर खुद मछली पालन न कर दूसरे अंसर नाम के व्यक्ति से पालन करा रहे हैं। इससे पट्टे को निरस्त कर दूसरे लाभार्थी को दिया जाए। इस दौरान 106 शिकायतें पहुंचीं, जिसमें 16 का निस्तारण कर दिया। इस दौरान एसडीएम रवींद्र सिंह, सीओ संजय वर्मा, तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर, वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार सिंह, एसडीओ विनोद कनौजिया रहे।