फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटों की बंदी से बिजली विभाग की चांदी

Fri, 11 Nov 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
बैंक में लगी भ्‍ाीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने से बिजली विभाग की चांदी हो गई। बड़े-बडे़ बकायेदारों ने बिजली की बकायेदारी अदा कर दी। डिवीजन कार्यालय और ग्रामीण इलाकों में लगाए गए काउंटर पर बिजली बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। देर रात तक काउंटरों पर बिजली का बिल जमा करने वाले लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


अधिकारियों ने काउंटरों का निरीक्षण कर राजस्व वसूली की स्थिति का जायजा लिया। 500 और 1000 रुपये के बंद हुए नोटों से बिजली का भुगतान करने का केंद्र सरकार ने एक दिन का मौका दिया।

इसका आदेश गुरुवार की शाम आते ही बिजली विभाग के अधिकारियों ने प्रचार प्रसार कराना शुरू कर दिया। शहरी व कसबा क्षेत्रों में एनाउंस कराया गया। बंद हुए नोटों से बकायेदारी समाप्त हो सकती है।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलते ही शुक्रवार की सुबह डिवीजन कार्यालय में शहरी क्षेत्र के बिल जमा करने को खुले चार काउंटर, ठंडी सड़क स्थित और लालदरवाजे पर स्थित काउंटरों पर भीड़ उमड़ पड़ी।

ग्रामीण इलाकों में उपकेंद्रों पर बिजली बिलों की बकायेदारी जमा करने के लिए काउंटरों को खोला गया। डिवीजन कार्यालय भोलेपुर में उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें लग गई।

शाम करीब पांच बजे तक शहरी और ग्रामीण इलाकों के बिजली के बकायेदारों से लगभग तीन करोड़ से अधिक की राजस्व वसूली हुई। अधीक्षण अभियंता तारीक मतीन और एक्सईएन ग्रामीण अमर सिंह ने कायमगंज पहुंच कर काउंटरों की स्थिति का जायजा लिया।

एक्सईएन ग्रामीण अमर सिंह ने बताया कि उपभोक्ता बिल जमा कर रहे है। रात 12 बजे तक  बिल जमा करने का समय उपभोक्ताओें को दिया गया है।

इस कारण वसूली बढ़ जाएगी। शहरी क्षेत्र के एक्सईएन एसके शर्मा ने बताया कि देर रात तक काउंटरों पर उपभोक्ताओं की भीड़ बिल जमा करने के लिए लगी रही। कर्मचारी और विभागीय अधिकारी कार्यालय में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें