फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिखलाई के जवानों ने दिखाए करतब

Thu, 09 Nov 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
सैन्य़ अभ्यास के दौरान दश्मन सेना पर हमला करतय़ कुत््य़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिखलाई रेजीमेंट सेंटर के 75वें स्थापना दिवस पर जवानों के करतबों को देखकर सभी मंत्रमुध हो गए। डॉग शो और टोरनाडो मोटर साइकिल ग्रुप की हैरतअंगेज प्रस्तुति सभी को चौंकाने वाली रही।
विज्ञापन

गुरुवार को सिखलाई रेजीमेंट सेंटर में कोहरे के बावजूद सैनिकों के करतबों को देखने के लिए आए लोगों से दर्शक दीर्घा खचाखच भरी रही।  सिखलाई रेजीमेंट सेंटर की प्लेटिनम जुबली और 26 वें द्विवार्षिक समारोह की शुरूआत कर्नल आफ द रेजीमेंट लेफिटनेंट जनरल डी. अंबू को गार्ड ऑफ आनर से हुई। पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वीपी मलिक, जनरल विक्रम सिंह को गार्ड आफ आनर दिया गया। सेना की डॉग टीम ने शानदार अनुशासन का प्रदर्शन किया। शो के दौरान कुत्तों ने ट्रेनरों के इशारे पर विस्फोटक को सूंघकर पहचानना, ग्यारह तरह की बाधा पार करना, हाथों के इशारे से करवट बदलना, के साथ ही वस्तु को सूंघकर अपराधी को


खोजने और दुश्मन को देखते ही हमलावर होना आदि करतबों को सहजता से दर्शाया। बंगलौर से आए टेरनाड़ो मोटर साइकिल ग्रुप ने क्रिस-क्रास, ट्राइंगल क्रास, ड्रिल, लोटस बनाने के साथ ही बाइस से टयुबलाइट और ईंट की दीवार को तोड़कर निकला काफी सराहा गया। बाइक सवारों ने जलते आगे के गोले से बाइक को निकालने, आग की पट्टी के ऊपर से बाइक को कु दाना, पांच बाइकों पर हाथों में तिरंगा थामे 30 जवानों को देखकर दर्शक सीट से उठ खड़े हुए। बाइक शो के लीडर कैप्टन धीरज के साथ तीन दर्जन से अधिक बाइक सवारों को स्टंट दिखाने पर पुरस्कृत किया गया। रेजीमेंट के बैंड की धुन पर सिखलाई के जवानों ने कंटीन्यूटी ड्रिल का शानदार प्रदर्शन किया। जवानों ने सिखों के धार्मिक चिन्ह खण्डा बनाया तो पूरा मैदान तालियाें की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बैंड की धुन पर बज रहे दे शिवा वर मोह, शुभ करमन से कबहूं न टरूं बजाकर मौजूद जवानों की रग-रग में उत्साह का संचार किया। बैंगलोर से आए पैरा मोटर्स के जवानों ने आसमान में उड़कर आए अतिथियों पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान कर्नल आफ द रेजीमेंट लेफ्टिनेंट जनरल डी. अंबू, पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वेद प्रकाश मलिक, जनरल विक्रम सिंह, ब्रिगेडियर एसके सेंगर, डिप्टी कमांडेट कर्नल विजय काला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम में भाग लेने आए सिखलाई रेजीमेंट के अधिकारियों और गुरुद्वारे में माथा टेककर देश व रेजीमेंट की खुशहाली की अरदास की। कार्यक्रम में आए विदेशी मेहमानों को सेंटर कमांडेट की ओर से सरोपा भेंट किया गया। लंदन से आए मिस्टर स्मिथ और मैक के पिता सिख पायनियर में अधिकारी थे। उन्हाेंने बताया कि पिताजी की पुरानी रेजीमेंट में आकर गर्व अनुभव कर रहे हैं। सेना के जवानों में गजब का अनुशासन है।


भारतीत की सेना आधुनिक हो गई है, जंगे मैदान में जो हालात हैं, उनसे निपटने में पूरी तरह से सक्षम है। यह बात पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल विक्रम सिंह ने कही।गुरुवार को सिखलाई रेजीमेंट के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए जनरल ने कहा कि साइबर क्राइम को रोकने के लिए सेना के पास पुख्ता इंतजाम हैं। उन्होंने कहा कि साइबर वार को रोकने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मानीटरिंग कर रणनीति बनाई जाती है। हर चुनौती से निपटने के लिए भारतीय सेना तैयार है। उन्होंने कहा कि अरुणांचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है। वहां पर हमारे लोग रहते हैं। किसी के कुछ कहने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। सोशल मीडिया पर सैनिकों के वीडियो वायरल होने के सवाल पर पूर्व जनरल ने कहा कि सोशल मीडिया बदलने समय में बहुत तेजी से खबरें पहुंचाने का माध्यम बन गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से दुश्मन सेना का मनोबल तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। सेना बहुत ही ताकतवर है। हमें अपनी सेना के मनोबल को ऊंचा रखने के लिए काम करना होगा। कहा कि सोशल मीडिया पर की जाने वाली शिकायतों की मानीटरिंग की जाती है। सही शिकायत पाए जाने पर कार्यवाही भी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें