फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शुकरुल्लापु ओवरब्रिज 18 तक रहेगा बंद

विज्ञापन
फोटो-18, शुकरुल्लापुर ओवरब्रिज के दोनों तरफ ऊंचाई वाली मिट्टी डालकर बंद किया आवागमन। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कायमगंज सड़क मार्ग पर स्थित शुकरुल्लापुर ओवरब्रिज पर वाहनों का आवागमन 18 जुलाई तक बंद रहेगा। ओवरब्रिज के एक्सपेंशन ज्वाइंट में तकनीकी खराबी आने के बाद मरम्मत का काम चल रहा है। रेलवे अफसरों ने छोटे-बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए एक-एक मीटर ऊंची मिट्टी डाल दी है।
विज्ञापन

ओवरब्रिज दो साल पहले ही चालू हुआ था। सात जुलाई से पांच दिन के लिए बंद होने के बावजूद रेलवे निर्धारित समय में काम पूरा नहीं कर सका। इससे वाहन चालकों को अधिक दूरी तय करके जाना पड़ रहा है। शुकरुल्लापुर ओवरब्रिज पर वाहनों का अधिक दबाव रहता है। इसी कारण दो साल में ही एक्सपेंशन ज्वाइंट में खराबी आ गई। इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई थी।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) नीरज निषाद ने सात से 11 जुलाई तक पांच दिन में मरम्मत का काम पूरा करने के लिए पुल पर वाहनों का संचालन रोका था। इसके बाद से वाहनों को हथियापुर तिराहे से नवाबगंज, मंझना होकर गुजारा जाने लगा। रेलवे के जिम्मेदारों की धीमी गति के कारण एक्सपेंशन का काम पूरा नहीं हो सका। इसी के चलते सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) ने शनिवार को पत्र जारी कर 18 जुलाई तक पुल पर आवागमन बंद रहने की बात कही।
विज्ञापन

पुल पर एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत के बाद उसे पकने के लिए पानी से भीगे बोरे डाले गए हैं। रेलवे के इंजीनियर नीरज निषाद ने बताया कि शमसाबाद तिराहे से हथियापुर तक समय से ब्लॉक नहीं मिल सका था। इसीलिए काम पूरा नहीं हो सका। अब 18 जुलाई तक काम किया जाएगा। उन्होंने डीएम को पत्र भेजकर सड़क के वाहनों को पूर्व से निर्धारित डायवर्जन के हिसाब से चलाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें