फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सजा श्रीराम का दरबार, छाया उल्लास

Wed, 08 Oct 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-25,कमालगंज की रामलीला में श्रीराम राज्याभिषेक में सजा श्रीराम का दरबार।संवाद
विज्ञापन
कमालगंज। रामलीला कमेटी कमालगंज की ओर से आयोजित राज्याभिषेक समारोह हुआ। इसमें सूर्यवंशी प्रभु श्रीराम का दरबार सजा तो जयकारे गूंज उठे। इस मौके पर महाआरती के बाद श्रीरामलीला सेवकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


नगर के प्रेमपुष्प गेस्ट हाउस में आयोजित राज्याभिषेक समारोह में रामलीला व्यास आचार्य शोहित व्यास ने पूजन कराया। मंत्रोच्चार के साथ श्रीराम का राजतिलक हुआ। श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान जी सहित रामदरबार को नमन करने श्रद्धालु उमड़ पड़े। रामलीला अध्यक्ष अजय माहेश्वरी, महामंत्री शिवकुमार गोयल, केशव गुप्ता, पंकज अग्रवाल, मेवाराम गुप्ता ने महाआरती की।
रामलीला में सुंदर अभिनय की छाप छोड़ने वाले रामदल से आदर्श औदीच्य, प्रवल मिश्रा, उज्ज्वल शुक्ला, श्याम दुबे, कुनाल, शिवमोहन दवे, श्याम दवे, धर्मेंद्र शुक्ल, लक्ष्मीकांत दुबे को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही रावण दल से राघव शुक्ला, पिंटू गुप्ता, उज्ज्वल अवस्थी, सोनू ठाकुर को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रामलीला सेवाव्रती के रूप में आरके यादव, शाकिर, सौरभ चौरसिया, धीरू शुक्ला, अनुभव गुप्ता, सतीश माहौर, अभिषेक गुप्ता, उज्ज्वल, गोपाल पालीवाल, संजय गुप्ता, दिलीप श्रीवास्तव आदि को भी शील्ड देकर सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें