फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण को गोली मारी

Sun, 18 Jun 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में जानवरों को जाने से रोकने पर पर हमलावरों ने ग्रामीण को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव रायपुर निवासी जितेंद्र सिंह यादव पुत्र करन सिंह रविवार को अपने खेत पर जानवरों के लिए चारा लेने के लिए गया था। यहां पर गांव के ही धनपाल ने अपने जानवरों को उसके खेत में छोड़ रखा था। जब उसने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

जितेंद्र ने भागकर किसी तरह जान बचाई। घर पहुंचने से पहले ही रास्ते में हमलावरों ने उसे फिर घेर लिया और उसके ऊपर देशी बंदूक से फायर कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। घायल के भतीजे प्रवीण यादव ने रंजीत यादव, धनपाल, रामपाल और वेदराम के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें