फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में खुद को मार ली थी युवक ने गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज(फर्रुखाबाद)। नगर के मोहल्ला जटवारा निवासी रिटायर्ड फौजी के बेटे ने मंगलवार शाम को शराब के नशे में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने तमंचा बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला जटवारा निवासी रिटायर्ड फौजी शेर सिंह का इकलौता पुत्र जितेंद्र उर्फ गुड्डू(35) मंगलवार सुबह से शराब का सेवन कर रहा था। शाम को पिता अपने काम से तहसील गए थे। शाम को नशे की हालत में पत्नी व मां से रुपये मांग रहा था। इस पर नोकझोंक भी हो गई। गुड्डू ने गुस्से में आकर तमंचा निकाल लिया। पत्नी व मां ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह उन्हें धक्का देकर बाहर निकाल दिया और उसने तमंचे की नाल जबड़े के नीचे रखकर खुद को गोली मार ली। यह देखकर परिवार के लोग घबरा गए। घर की महिलाओं ने आंगन में पड़े खून को धो डाला। परिजन उसका शव ट्रैक्टर-ट्राली में रखकर ले जा रहे थे। तभी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को रोक लिया और घर में देखा तो आंगन से खून साफ था। इससे पुलिस को घटना पर संदेह हुआ। बाद में चौकी प्रभारी दिनेश भारती ने 12 बोर का तमंचा व उसमें फंसा हुआ खोखा बरामद किया। चौकी प्रभारी दिनेश भारती ने बताया युवक ने आत्महत्या की है। वह नशे का आदी था। उसका तमंचा बरामद कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें