फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग में जला स्टूडियो

Wed, 14 Jan 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण फोटो स्टूडियो जल गया। इसमें आकर चार लाख कीमत की तीन फोटोस्टेट मशीनें, कंप्यूटर, इनर्वटर आदि सामान नष्ट हो गया। मोहल्ला जटवारा निवासी संजीव गंगवार की लालकुंआ पर फोटो स्टूडियो की दुकान है। इसमें मंगलवार रात बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। पड़ोस में स्थित तंबाकू गोदाम के चौकीदार ने दुकान से धुआं निकलता देख संजीव के घर जाकर खबर की।
विज्ञापन


जब तक संजीव दुकान आया तब तक  आग पूरी तरह फैल चुकी थी। जिसकी चपेट में आकर दुकान में रखी तीन फोटो स्टेट की मशीनें, कंप्यूटर, वीडीओ कैमरा, कैमरा, इनर्वटर आदि के अलावा स्टूडियोे का सारा सामान जलकर खाक हो गया। पड़ोसियों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। दुकानदार ने बताया कि इस आग में उसका लाखों रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें