फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अंतरजनपदीय मोबाइल लुटेरों सहित दुकानदार को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अंतरजनपदीय मोबाइल लुटेरों सहित दुकानदार को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। दो साथी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। पुलिस ने लुटेरों के पास से 11 मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने लुटेरों के पकड़े जाने के बाद मुकदमे दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

एसओ राजेश राय ने सटीक सूचना पर गांव महरूपुर रावी निवासी अर्जुन गिहार, जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज गांव खाडेदेवर निवासी ऋतिक गिहार को बुधवार की सुबह भटपुरा मोड़ के पास से पकड़ लिया। इनके पास से पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर लूटे गए छह मोबाइल बरामद कर लिए। घटना में प्रयुक्त बाइक भी इनके पास से मिल गई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह राह चलते लोगों से मोबाइल लूटकर बाइक से फरार हो जाते थे। लूटे गए मोबाइल गांव राजेपुर सरायमेदा निवासी परचून दुकानदार आसिफ को तीन से चार हजार रुपये में बेच देते थे। पुलिस ने आसिफ की दुकान में दबिश देकर लूटे गए पांच मोबाइल बरामद कर लिए। पुलिस आसिफ को भी पकड़कर ले आई। लूट की घटना को अंजाम देने में गांव महरूपुर निवासी राजा व गांव खाडेदेवर निवासी सोनू भी शामिल थे। पुलिस ने उनकी तलाश में भी दबिश मारी, लेकिन वह भनक लगते ही भाग गए। एएसपी डॉ संजय कुमार ने पुलिस लाइन के सभागार में बताया कि दो मोबाइल लुटेरों सहित एक दुकानदार को पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास से लूट के 11 मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। फरार दो साथियों की तलाश की जा रही है। आरोपी जनपद कन्नौज सहित कई स्थानों पर बीस से अधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इस दौरान आरआई अविचल पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव पहला निवासी रामविलास का पुत्र पंकज 26 जुलाई को घर के बाहर खड़ा था। तभी तीन बाइक सवार युवक आए और मोबाइल लूटकर भाग गए। रामविलास ने जानकारी होने पर थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने व मोबाइल बरामद होने के बाद मंगलवार की रात मुकदमा दर्ज किया। इसी थाना क्षेत्र के गांव देवधरापुर निवासी आरिफ सिद्दीकी छह जुलाई को क्रासिंग के पास खड़ा था। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक आए और आरिफ से रास्ता पूछा। आरिफ रास्ता बता रहा था। तभी इन लोगों ने मोबाइल लूट लिया और वहां से भाग गए। पुलिस ने चार दिन बाद मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें