गंगा और रामगंगा का जलस्तर घटने से कटान तेज हो गया है। कई गांवों के खेत गंगा और रामगंगा की तेज धारा में कटने शुरू हो गए हैं।
नदियों में छोड़े जाने पानी की मात्रा कम होने से जलस्तर कम होना शुरू हो गया है। गंगा में मंगलवार को नरौरा से 51627 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। दो दिन से लगातार कम पानी छूटने से गंगा का जलस्तर 136.75 मीटर से कम होकर चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पर लौट आया है।
यहीं हाल रामगंगा का है। इसका भी जलस्तर कम होने लगा है। मंगलवार को रामगंगा में 7437 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पानी की मात्रा कम होने के कारण जलस्तर 135.75 मीटर से घटकर 135.60 मीटर पर आ गया है।
दोनों नदियों का पानी कम होने से कटान तेजी से होने से कई गांवों के खेत कटने शुरू हो गए है। इससे ग्रामीण भयभीत है। सबसे ज्यादा रामगंगा की तेज धारा से कटान हो रहा है। कटान होने के कारण कई ग्रामीण बेघर हो गए है।