फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकाउंटिंग में 66 वोट से जीतीं शकुंतला

Tue, 03 Nov 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। ब्लाक क्षेत्र पंचम सीट से जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी का फैसला रिकाउंटिंग से हुआ। प्रत्याशी रश्मि कटियार और शकुंतला देवी के पति के बीच नोकझोंक भी हुई। दोनों की मांग पर कुछ बूथों की रिकाउंटिंग हुई। रिकाउंटिंग में शकुंतला देवी 66 वोटों से विजयी घोषित की गईं। शकुंतला देवी के विजयी होते ही समर्थकों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 10 बजे आरपी पीजी कालेज में चल रही मतगणना के दौरान रश्मि कटियार के एजेंटों ने बाहर आकर समर्थकों को सूचना दी कि प्रत्याशी रश्मि कटियार 72 वोटों से जीत गई हैं। इस पर मतगणना स्थल के बाहर खड़े समर्थकों ने जीत की खुशी में नारेबाजी शुरू कर दी।

इसी दौरान शकुंतला देवी के एजेंट फतेहचंद्र वर्मा ने शकुंतला की जीत का दावा किया। आरओ कक्ष के अंदर रश्मि कटियार के पति रिंकू कटियार और शकुंतला देवी के एजेंट फतेहचंद्र के बीच जीत-हार को लेकर नोकझोंक होने लगी। दोनों लोग आरओ के पास गए और उन्होंने रिकाउंटिंग की मांग की।
विज्ञापन


रिंकू ने बूथ संख्या 59, 61, 62, 192, 193 और फतेहचंद्र ने 203, 204 और 256 की रिकाउंटिंग कराए जाने की मांग आरओ से की। करीब 11.30 बजे आरओ ने इन बूथों की रिकाउंटिंग करवाई तो 66 मतों से शकुंतला देवी को विजेता घोषित किया गया। शकुंतला देवी की जीत होते ही उनके समर्थक खुशी से झूम उठे और उन्होंने नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें